Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान बढ़ाया और विकास का रास्ता चुना...

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान बढ़ाया और विकास का रास्ता चुना : भोलाराम साहू

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस के कारवां से लोग जुड़ते जा रहे हैं। सोमवार को विधानसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के एक दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि-पांच साल की कांग्रेस सरकार ने भरोसा गढ़ा है और हम आपके इस विश्वास को विकास की नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू के साथ सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम जादूटोला, शिकारीटोला, मांझीटोला, बिटाल, आमाटोला, हांडीटोला, एड़मागोंदी, कहाड़कसा, सिंगाभेड़ी, जंतरगुड़रा, राजाटोला, रैनूटोला, खोराटोला और होड़ीटोला में सोमवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।
महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भोलाराम साहू ने कहा कि-कांग्रेस मातृशक्ति का सम्मान करती है। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो बरसों से सम्मान की बांट जोह रही छत्तीसगढ़ महतारी को उनका सम्मान लौटाया गया। हमारे राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा का बखान करने वाले गीत अरपा पैरी की धार को राज्यगीत का दर्जा देकर कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया का मान बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि-कांग्रेस सरकार की धान खरीदी नीति की सफलता है कि साल दर साल किसानों की संख्या बढ़ रही है। इस साल भी राजनांदगांव जिले में 10 हजार किसान बढ़े हैं। धान के रकबे में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अब लोग खेती-किसानी करना चाहते हैं, जबकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किसानों का 15 सालों में इतना शोषण किया कि वे आत्महत्या करने मजबूर थे। आज कांग्रेस सरकार की सफल नीति से किसानों के घरों में खुशहाली है…खेतों में धान की फसल से लहलहा रही है।
भोलाराम साहू ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि-कांग्रेस जातीय जनगणना के आधार पर सभी वर्गों को समुचित आरक्षण मुहैया कराकर उन्हें अवसर देने की मंशा रखती है, लेकिन भाजपा इसकी विरोधी है। वह पिछड़े लोगों की विरोधी है। मोदी सरकार ने तो अब तक हर दस वर्ष में होने वाली जनगणना को भी रोके रखा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) को 13 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को 32 प्रतिशत आरक्षण देने का मसौदा तैयार किया तो भाजपा ने राज्यपाल के सहारे इसे रोक दिया। आज भी आरक्षण का यह विधेयक राजभवन में पड़ा हुआ है। भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास में अवरोध पैदा करती है और इसके लिए षड़यंत्र रचती है।
उन्होंने कहा कि-कांग्रेस ही बेहतर विकास का विकल्प है। पांच साल में कांग्रेस सरकार ने ये साबित किया है और लोगों का भरोसा बरकरार रखा है। उन्होंने जनता से पंजा छाप में बटन दबाकर विजय के लिए समर्थन देने की अपील की।