Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ऐतिहासिक फैसला, किसानों की कर्जमाफी का ऐलान . मेहुल मारू

कांग्रेस का ऐतिहासिक फैसला, किसानों की कर्जमाफी का ऐलान . मेहुल मारू

138
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनादगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेहुल मारू ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब सक्ती में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अन्नदाता किसानों की कर्जमाफी करने की बड़ी घोषणा की है, तब से समूचे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर फैल गई।
मेहुल ने कहा कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करती है तो भाजपा अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों का जो जनता को समझ आ गया है। आज से ठीक 5 साल पहले प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए तीन चौथाई बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे प्रदेश के किसान, मजदूर समेत सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने के लिए कई कार्य किए, जिससे आज सबको लगता है कि अब प्रदेश में उनकी अपनी छत्तीसगढ़िया सरकार है।
मेहुल ने कहा अगर गलती से भाजपा की सरकार आ जाएगी तो फिर ना तो किसानों का कर्ज माफ होगा, ना 20 मि्ंटल पर खरीदी हो पाएगी, ना स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन होगा, गोबर की खरीदी होगी और ना ही गरीबों को मुफ्त राशन मिल जाएगा। कांग्रेस की सभी जनहितैषी योजनाओं को भाजपा बंद कर देगी।