Home व्यापार केंद्रीय कर्मचारियों के बाद रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत...

केंद्रीय कर्मचारियों के बाद रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

115
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने हाल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। अब रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। रेलवे बोर्ड ने महंगाई भत्ते को 42 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 46 प्रतिशत कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ जुलाई से अब तक का एरियर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिनों रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान किया था।
रेलवे बोर्ड ने ऑल इंडिया रेलवेज एंड प्रॉडक्शन यूनिट्स के जनरल मैनेजर्स और चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि यह निर्णय लेकर बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते को मूल वेतन के मौजूदा 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा। रेलवे बोर्ड की यह घोषणा, केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से करीब 15000 करोड़ रुपये के बोनस को मंजूरी देने के पांच दिन बाद आई है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी भी शामिल है।
रेलवे कर्मचारी संघों ने दिवाली से पहले घोषणा का स्वागत किया है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा है कि कर्मचारियों को जुलाई से डीए मिलना था, इसलिए इस पाना कर्मचारियों का अधिकार था। मैं दिवाली से पहले इसके भुगतान की घोषणा करने के फैसले का स्वागत करता हूं। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के महासचिव एम राघवैया ने कहा कि डीए का भुगतान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है और इसका उद्देश्य (कर्मचारियों पर) महंगाई का असर नहीं पड़ने देना है।