Home छत्तीसगढ़ कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस का बल और इसके ही दम पर...

कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस का बल और इसके ही दम पर 75 का आंकड़ा पार करेंगे : छन्नी साहू

189
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू लगातार क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं। वे लगातार जनसभाएं और कार्यकर्ताओं की बैठके लें रहीं हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को वें विधानसभा क्षेत्र के बांधा बाजार, चिल्हाटी और अंबागढ़ चौकी जोन की संगठन बैठक में शामिल हुईं। बैठक में उन्होंने छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाने कार्यकर्ताओ के साथ संकल्प दोहराया। अपने संबोधन से उन्होंने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
जोन स्तरीय बैठक में विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि-हमें हर बूथ जीतना है। इसके लिए पांच साल की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उससे मिले लाभ की जानकारी हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि-कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस का बल है और इसके ही दम पर हम इस बार 75 का आंकड़ा पार कर कांग्रेस को जिताएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधायक छन्नी साहू ने कहा कि-राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन किसान न्याय योजना, गोधन योजना, गौठान योजना, बिजली बिल हाफ, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन-प्रोत्साहन राशि बढ़ाना, क्षेत्र में लाखों-करोड़ों के कार्यों की स्वीकृति क्रियान्यवयन की जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए। पांच साल में जो विकास हमारी कांग्रेस ने किया वो इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि-कांग्रेस की जीत के लिए पूरी जी-जान लगा दें। कांग्रेस सरकार पर बरकरार भरोसा हमें एक बार फिर बड़ी जीत दिलाएगा।
इन बैठकों के दौरान साथ में विधानसभा प्रभारी हबीब खान, जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, छोटेलाल कटेंगा, आफताब आलम, राजकुमारी सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बंसोड़, रितेश मेश्राम, शेश्वरी धु्रव, बसंत मंडावी, ललित मंडावी, नादिर खेतानी सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।