Home व्यापार दिल्ली-एनसीआर में प्याज 50-80 रुपए ‎किलो

दिल्ली-एनसीआर में प्याज 50-80 रुपए ‎किलो

116
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के मार्केट में प्याज की कीमत में तेजी देखी गई है। प्याज महंगा होने से लोग परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले सप्ताह प्‍याज की कीमत 35 से 40 रुपये प्रति ‎किलो पहुंच गई थी। वहीं अब दिल्ली-एनसीआर में इसकी कीमतें 50-80 रुपये ‎किलो हो गई हैं। नवरात्रि सप्ताह के आ‎खिर तक दिल्ली और नोएडा में ग्राहकों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि को दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। नोएडा के एक व्यापारी ने बताया ‎कि मैंने पिछले हफ्ते 40 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदा था। लेकिन अब मैंने इसे 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा है। पूर्वी दिल्ली के योजना विहार के एक निवासी ने कहा कि उनके इलाके में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि शकरपुर निवासी ने कहा कि उन्‍होंने 80 रुपये किलो प्याज खरीदा है। गगन विहार के एक निवासी ने बताया कि उन्होंने रिलायंस स्टोर से 56 रुपये प्रति किलो प्याज खरीदा। उन्होंने बताया ‎कि हालांकि स्थानीय विक्रेता उनके इलाके में लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से प्याज बेच रहे हैं। गाजियाबाद के एक ‎निवासी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास मदर डेयरी से 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज खरीदा। दिल्ली भर में सफल स्टोर्स में प्याज गुणवत्ता के आधार पर 56 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जा रहा है। खुदरा विक्रेता कीमत बढ़ाने के ‎‎लिए स्थानीय मंडियों में महंगाई और नवरात्रि के बाद बढ़ी मांग को जिम्मेदार बता रहे हैं।