Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा की जा रही घोषणाओं से घबरा गई है भाजपा...

कांग्रेस के द्वारा की जा रही घोषणाओं से घबरा गई है भाजपा : सतीश सोनपिपरे

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा से प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सतीश सोनपिपरे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार फिर बनने पर प्रदेश के हर वर्ग के लिए शिक्षा मुफ्त हो जाएगी। छग देश का अकेला ऐसा राज्य होगा, जहां मेडिकल की खर्चीली पढ़ाई भी निःशुल्क होंगी, इंजीनियरिंग, आईटीआई जैसे टेक्निकल कोर्स भी मुफ्त में पढ़ाये जायेंगे। यह कांग्रेस की जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। शिक्षा किसी भी समाज को प्रगति पथ पर ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम होता हैं। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा को बढ़ावा देने को अपनी प्राथमिकता मे रखा। 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल कर राज्य के बच्चों के लिए मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध करवाया है।
सतीश ने कहा कि कि भाजपा कांग्रेस के द्वारा की जा रही घोषणाओं से घबरा गई। यही कारण है कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी पर उतर आये है। किसानों की कर्ज माफी के बाद अब बच्चों की मुफ्त शिक्षा का भी भाजपा विरोध कर रही है। 2023 में पुनः सरकार बनने पर 2018 की तर्ज पर किसानों की कर्ज माफी होगी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी होगी। छग आवास न्याय योजना के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख 50 हजार आवास बनाया जायेगा, जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित वर्ग के लोगों की योजना बनाई जायेगी।