Home देश रेप की को‎शिश करने वाले डिलीवरी बॉय को पुलिस ने मारी गोली

रेप की को‎शिश करने वाले डिलीवरी बॉय को पुलिस ने मारी गोली

124
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

ग्रेटर नोएडा । पुलिस ने एक डिलीवरी बॉय के पैर में गोली मार दी। दरअसल, 27 अक्टूबर को डिलीवरी बॉय एक सोसायटी में अंडे और ब्रेड पहुंचाने गया था। वहां फ्लैट में लड़की को अकेला देख उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो वो उसे पीटने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फ्लैट से फरार हो गया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की घटना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान सुमित सिंह (23) के रूप में हुई है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई थी। पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ा है। पुलिस की टीम जब आरोपी के पास पहुंची तब वो एक पुलिसवाले का पिस्टल लेकर भागने लगा। उसने पुलिस पर कुछ गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने ऑनलाइन अंडे और ब्रेड मंगाए थे। डिलीवरी बॉय सुमित जब फ्लैट पर पहुंचा तब युवती अकेली थी। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसे अकेला देख आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तब आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। उसी दिन पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई और रविवार को आरोपी को ग्रेटर नोएडा से पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिसवाले का पिस्टल लेकर भागने लगा और पुलिस पर गोली चलाने लगा। आरोपी को पकड़ने के और आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की। इसी क्रम में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया।