Home मनोरंजन इस दिन दिखेगी फिल्म ‘इंडियन 2’ की पहली झलक

इस दिन दिखेगी फिल्म ‘इंडियन 2’ की पहली झलक

133
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर अपनी फिल्म ‘इंडियन 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस भी लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। तो चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने फैंस को क्या तोहफा दिया है।

तीन नवंबर को दिखेगा कमल हासन की फिल्म की झलक

हाल ही में, ‘इंडयिन 2’ के मेकर्स ने फिल्म को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की है। बता दें कि कमल हासन और शंकर की फिल्म इंडियन 2 की पहली झलक 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने इस संबंध में एक आधिकारिक घोषणा साझा की और अपने ट्वीट में लिखा है, “जश्न जल्दी शुरू हो गया है। “इंडियन-2 एन इंट्रो” के लिए तैयार हो जाइए, 3 नवंबर को रिलीज होने वाली #इंडियन2 की एक झलक।”

इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

इस खबर के बाद फैंस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘इंडियन 2’ इसी नाम की ब्लॉकबस्टर थ्रिलर का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी सेनापति के रूप में वापसी करते हुए दिखाई देंगे।

फैंस फिल्म को देखने के लिए हैं एक्साइटेड

कमल हासन ‘इंडियन 2’ के जरिए एक बार फिर स्क्रीन पर एक्शन स्टंट करते नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और बॉबी सिम्हा शामिल हैं जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने संगीत से सुसज्जित कर दिया है। इस एलान के बाद फैंस कमल हासन की एक झलक देखन के लिए बेताब हैं और कमेंट कर फिल्म के ट्रेलर को लेकर कई सवाल भी कर रहे हैं।