Home देश लौह पुरुष की 148वीं जयंती पर बोले अमित शाह…..

लौह पुरुष की 148वीं जयंती पर बोले अमित शाह…..

123
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के पटेल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखा कर रवाना किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा देश 2014 से इस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाता है। आजादी के बाद अंग्रेज इस देश को खंड-खंड होने के लिए छोड़ कर गए थे, उस वक्त 550 से ज्यादा रियासतों को कुछ ही दिनों में एकता के धागे में पिरो कर भारत का मानचित्र बनाने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया।

सरदार पटेल के कारण ही आज हमारा भारत है- अमित शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सभी नागरिकों से 2047 तक दुनिया के सभी क्षेत्रों में राष्ट्र को शीर्ष स्थान पर रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के कारण ही आज हमारा भारत है। उनके अविस्मरणीय योगदान के कारण कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश एकजुट है। सरदार पटेल के योगदान और दूरदर्शिता के बिना हम आज यहां नहीं होते।

अमित शाह ने लोगों को दिलाई शपथ

इस अवसर पर अमित शाह ने दौड़ में भाग लेने वालों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि दौड़ में 7,700 लोगों ने हिस्सा लिया है। इस दौड़ में भाग लेने वालों में खेल हस्तियां, खेल प्रेमी और केंद्रीय पुलिस बलों के कर्मी शामिल थे।

31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही केंद्र

बता दें कि केंद्र सरकार साल 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। वह भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं। उन्होंने 550 से अधिक रियासतों का भारत में विलय किया था।