Home खेल अभी हर मैच पर ध्यान दे भारतीय टीम : गावस्कर

अभी हर मैच पर ध्यान दे भारतीय टीम : गावस्कर

136
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम को अधिक आगे की न सोचकर अभी प्रत्येक मैच पर ध्यान देना चाहिये। भारतीय टीम ने एकदिवसीय विश्वकप में इस बार अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती पांच मैच जीते हैं जिसके बाद से ही उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं गावस्कर ने कहा कि टीम केवल अपने खेल पर ध्यान दे और भविष्य को लेकर ज्यादा न सोचे।
उन्होंने कहा, आप बस जीतना चाहते हैं। भारत को केवल अगले मैच पर ध्यान देना चाहिए और बस इतना ही। बहुत आगे की मत सोचो। यदि पीछा करना ही वह तरीका है जिससे आप जीतना चाहते हैं, तो ऐसा करते रहें। अभी से नॉकआउट चरण के बारे में अधिक चिंता मत करो। भविष्य अपना ख्याल खुद रखेगा।
वहीं गावस्कर ने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत नहीं मिलने से ही इंग्लैंड का प्रदर्शन इस बार खराब रहा है।
गावस्कर ने कहा, इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साथ ही कहा कि अगर आप इस विश्व कप में संघर्ष कर रही सभी टीमों पर नजर डालें तो उनमें से किसी को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली है। उन्होंने पहले 10 ओवरों में कुछ विकेट गंवा दिए। उन्हें अपने अन्य बल्लेबाजों के लिए बीच के ओवरों में आकर आक्रमण खेल खेलने के लिए मंच नहीं मिला।