Home खेल बीसीसीआई ने एक युवा क्रिकेटर पर लगाया प्रतिबंध

बीसीसीआई ने एक युवा क्रिकेटर पर लगाया प्रतिबंध

141
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक युवा क्रिकेटर पर जन्मतिथि की गलत जानकारी देने के कारण दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जम्मू के रहने वाले युवा क्रिकेटर वंशज शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ कई जन्म प्रमाण पत्र जमा कराये हैं।
वंशज जम्मू के क्रिकेटर हैं पर अब वह बिहार की ओर से खेल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के प्रमुख ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा, ‘वह वर्तमान में बिहार क्रिकेट संघ की ओर से खेल रहे हैं और हमारे साथ नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘वह पहले अंडर 19 खिलाड़ी के रूप में हमारे यहां पंजीकृत था पर उसने कभी भी जेकेसीए की तरफ से नहीं खेला। वह बाद में बिहार क्रिकेट संघ से जुड़ गया था और उसने अपनी जन्मतिथि के गलत प्रमाण पत्र दिए थे। बीसीसीआई ने उपपर कई जन्म प्रमाण पत्र देने के लिए प्रतिबंध लगाया है। साथ ही कहा कि अब ये क्रिकेटर अगले दो साल तक बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।