Home खेल कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

171
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का एक और बड़ा मुकाबला रविवार को भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ही ऐसा कर पाए थे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 54वीं वनडे फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार रन भी पूरी कर लिए। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बैटर बन गए हैं। वे 20 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। वहीं रोहित शर्मा ने 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 256 वनडे में 10450 से अधिक रन हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 148 मैचों में 3853 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए 18000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।