Home मनोरंजन थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को मिला दर्शकों का प्यार, कर डाला...

थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को मिला दर्शकों का प्यार, कर डाला इतना बिजनेस

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग नंबर्स की कमाई कर रही है। न सिर्फ इंडिया में बल्कि सभी टेरिटरीज में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। पहले ही हफ्ते में ‘लियो’ ने 466 करोड़ का बिजनेस कर लिया, जिससे की इस फिल्म ने कॉलीवुड में एक रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके पहले रजनीकांत की ‘जेलर’ ने 417 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया था। ‘लियो’ की रफ्तार यहीं खत्म नहीं हुई। फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में और भी अच्छा कलेक्शन कर पाई है।

‘लियो’ की वर्ल्डवाइड कमाई

‘लियो’ मूल रूप से तमिल फिल्म है, जिसे हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फिल्म का सिक्का दुनिया के अलग-अलग कोने में भी चला है। 10 दिनों में इस मूवी ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। वहीं, अगर 12वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो ‘लियो’ ने 540 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

डोमेस्टिक कलेक्शन 360 करोड़ और ओवरसीज आंकड़ों में 180 करोड़ फिल्म ने कमाया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12 दिनों तक 543.35 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है।

एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘लियो’ रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ने से पीछे है। जेलर का लाइफटाइम कलेक्शन 625 करोड़ है। लियो इस आंकड़े को ब्रेक करने से 82 करोड़ तक पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया में तीसरे नंबर की कॉलीवुड मूवी बनी ‘लियो’

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया में ‘लियो’ ने फिल्म 2.0 को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्म बस वहां तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर पीएस 1 और दूसरे पर जेलर है। वहीं, न्यू जीलैंड मार्किट में फिल्म ने 1.07 करोड़ तक की कमाई कर डाली है।