Home देश दिवाली-छठ पर रेलवे ने किया इतनी स्पेशल ट्रेनों का एलान

दिवाली-छठ पर रेलवे ने किया इतनी स्पेशल ट्रेनों का एलान

143
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

त्योहार का सीजन आते ही अपने घर से दूर रह रहे छात्र और काम की वजह से बाहर रह रहे लोग अपने घर जाने की तैयारी करने लगते हैं। ताकि वह अपनो के साथ त्योहार को मना सके। महीनों पहले वो टिकट बुक करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें टिकट कन्फर्म नहीं मिलती है। इस तरह हर साल रेलवे पर लाखों लोगों को उनके घर तक पहुचानें की जिम्मेदारी होती है। इस जिम्मेदारी को भारतीय रेलवे ने हर साल बखूबी निभाया है। इस साल भी सेंट्रल रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए त्योहार के समय 425 स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है।

सेंट्रल रेलवे दिवाली और छठ त्योहार को देखते हुए 425 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों में लगभग 3 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। सेंट्रल रेलवे ने ये सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि यह सभी ट्रेनें नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों से अलग होती है। सेंट्रल रेलवे ने इन सभी स्पेशल ट्रेनों की डीटेल लिस्ट शेयर की है।