Home अन्य शाम पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान,छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव...

शाम पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान,छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव खत्म

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

20 सीटों पर पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले भानुप्रतापपुर सीट पर हुई है। यहां 79.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा।

पंडरिया – 71.06

कवर्धा- 72.89

खैरागढ़- 76.31

डोंगरगढ़- 77.40

राजनांदगांव- 74.00

डोंगरगांव- 76.80

खुज्जी- 72.01

मोहला-मानपुर- 76.00

अंतागढ़ – 70.72

भानुप्रतापुर- 79.10

कांकेर- 76.13

केशकाल- 74.49

कोंडागांव- 76.29

नारायणपुर- 63.88

बस्तर- 71.39

जगदलपुर- 75.00

चित्रकोट- 70.36

दंतेवाड़ा- 62.55

बीजापुर- 40.98

कोंटा- 50.12