Home व्यापार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

64
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । सोने-चांदी के दामों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 281 रुपए गिरकर 60,772 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,579 रुपए रह गई है। इस महीने 10 तारीख को धन तेरस है। इस दिन सोने में निवेश शुभ माना जाता है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 751 रुपए फिसलकर 71,286 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,037 रुपए पर थी। अक्टूबर महीने में सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली। बीते महीने सोने के दाम में 3,651 रुपए की तेजी देखने को मिली थी। अक्टूबर की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 31 अक्टूबर को 61,370 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 72,165 रुपए पर आ गई है।