Home रायपुर सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा...

सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा

176
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। दिवाली की खुशियों में चुनाव त्यौहार के उल्लास ने चार चांद लगा दे हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है, जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी लगातार उनके साथ चल रही है।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरुआत उन्होंने जागृति नगर वाल्टेयर लाइन से की। इस बीच अंडरब्रिज से कालीनगर मुख्य मार्ग पर उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का स्वागत किया। फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, इस बार महिलाएं खुलकर कमल छाप को वोट देने वाली हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में मादी ने जो गारंटी दी हैं, उसमें हर महिला को सालाना 12000 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बेटी के जन्म में 1.50 लाख रुपए जमा कराने जैसे वायदों को महिलाओं का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अपने-अपनो से मुलाकात होने से मैं बेहद आनंदित तो हूं ही, धन्य भी हो रहा हूं। चुनाव के लिहाज से मैं आप सबसे एक और बात साझा करना चाहता हूं कि, विकास के दृष्टिकोण से लक्ष्य काफी बड़ा है और इसे पूरा करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक है, जिसमें आप सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
बताते चलें कि श्री मिश्रा ने भाजपा मंडल फाफाडीह के अध्यक्ष गोरेलाल नायक के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रमण मंदिर वार्ड क्रमांक-14 अंतर्गत पीली बिल्डिंग, कुम्हार पारा, रमण मंदिर, तिवारी आटा चक्की, चुनाभट्टी, डबरापारा, पटरी लाइन, यादवपारा, गुढ़ियारी अंडरब्रिज, नर्मदापारा मुख्य मार्ग, स्टेशन चौक और सत्कार होटल गली पहुंचे, जहां पर जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया।
इसी तरह शाम को श्री का जनसंपर्क महात्मा गांधी वार्ड के जय हिंद चौक, लोधी पारा शीतला मंदिर से शुरू किया गया। यह कारवां रघु सायकल गली, गौरा चौरा, पंचायत भवन, यादव गली, शंकर नगर गली, देवदत्त साहू निवास, मेन रोड, रवि किराना, बंडु गली, जय हिंद चौक, पूर्व पार्षद जसवीर ढीला निवास, वर्मा बाडा, संगम चौक, सोहन जंघेल गली, चंद्रवंशी निवास, बोर गली, राजा किराना, गीता मितानिन गली, मंगलू निर्मलकर निवास, ममता सेन मितानिन निवास, धन्ना शुक्ला निवास, महेंद्र सेन निवास, देवदत्त वर्मा किराना मेन रोड, शक्ति केंद्र क्रमांक-9, बाबूलाल पान दुकान, अनंत यादव निवास, तालाब पार, विक्रम प्रधान, लल्लू उइके, पार्षद कार्यालय के पीछे महामाया शीतला मंदिर, गोरेलाल देवांगन गली, जगत गली, भगवान यादव गली, हनुमान मंदिर, आजुराम विश्वकर्मा गली, जैतखाम, पोषण गली, विजय राय गली और गिरनार ट्रांसपोर्ट से गंगानगर पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान पार्षद सूर्यकांत राठौर, पार्षद डॉ. प्रमोद साहू, अखिलेश पवार, भगवान यादव, मोहन एंटी, गुणानिधि मिश्रा, विष्णु नामदेव, संजय शर्मा, केदार यादव, मुक्तिदास कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष फाफाडीह मंडल योगी नाथ साहू, तिलक भाई पटेल, टीटी बेहरा, गोपाल ठाकरे, श्रीमति किरण सारथी, दिलीप सारथी, नरेंद्र निर्मलकर, श्रवण यदु, ललिता यादव, पल्लवी भोसले, मेनका भजन, गणेश साहू, सरोज यादव व मथुरा यादव सहित बीजेपी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल थे।