Home अन्य दिवाली के पहले दिया ‘खुशियों’ वाला गिफ्ट… भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम...

दिवाली के पहले दिया ‘खुशियों’ वाला गिफ्ट… भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग

159
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अब नही होगी किसी जरूरतमंदों की दीवाली फीकी

दुर्ग : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा दिनांक 7 से 11 नवम्बर तक दुर्ग जिले के अलग अलग स्थान जिसमें वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम, मंदबुद्धि स्कूल, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है सभी महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे, का वितरण करके खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है,
देश में गरीब बच्चों का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते हैं. अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे. लेकिन इस बार दुर्ग जिले में जन समर्पण सेवा संस्था, ऐसे गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए उनकी बस्ती, फुटपात, आश्रम, और मोहल्ले तक पहुँच रही है, संस्था द्वारा इस वर्ष की दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों की खुशियों की दीपवाली सप्ताह बना रही है, जिसमें दिनाँक 7 से 11 नवम्बर तक जिले के गरीब बच्चों एवं जरूरतमंदों को नया कपड़े, पटाखे, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जा रहा हैं. पटाखे और मिठाई पाकर ये बच्चे एवं जरूरतमंद लोग गदगद हो रहे है
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दीपावली फीकी नहीं हो, वो भी नया कपड़ा पहनकर, फटाखे जलाये और उनका मुँह मीठा हो, जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने इसका बीड़ा उठाया है।

*सेवा सप्ताह के तीसरे दिवस की सेवा*

जरूरतमंदों के साथ खुशियों की दीपावली सप्ताह के दूसरे दिवस संस्था द्वारा दुर्ग वृद्धाआश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों में महिलाओं को नयी साड़ी, पुरुषों को नया कुर्ता पैजामा एवं सभी बुजुर्गों को खुशियों की दीवाली बनाने हेतु मिष्ठान, नमकीन, बिस्किट, प्लास्टिक बर्तन, साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गयी,

सँस्था द्वारा पिछले 3 दिन में लगभग 200 से अधिक गरीब बच्चों, एवं 190 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों को दीपावली के लिए जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया जा चुका है, जिसे देखकर सभी बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अति उत्साहित होकर संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिए..
इस सभी सेवा कार्य में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, समाज सेविका पायल जैन नवकार परिसर, रुपल गुप्ता, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, कान्हा चंद्रवंशी, राजेन्द्र ताम्रकार, मृदुल गुप्ता, सुजल शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, लक्की अग्रवाल संजय सेन, दद्दू ढीमर, रवि राजपूत, बिट्टू यादव, हरीश ढीमर, शुभम सेन,शिबू खान एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे..