Home रायपुर रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने आकर्षक अंदाज में मनाया...

रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने आकर्षक अंदाज में मनाया धनतेरस

170
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर। दिवाली की रोशनी से लोकतंत्र का उत्सव भी जगमगा उठा है। नेताओं के चुनावी दौरा और जनसंपर्क में दीपोत्सव की झलक साफ दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी शुक्रवार को जनता के बीच जाकर एक अलग ही अंदाज में धनतेरस की शुभकामनाएं दी। लोगों से उन्होंने कहा, आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है, तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं।
दिवाली की खुशियों में चुनावी उल्लास ने चार चांद लगा दिए हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है, जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों की भीड़ लगातार उनके साथ चल रही है।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुक्रवार को सुबह भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड में धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरूआत उन्होंने शिव मंदिर, पारस नगर से की। इस बीच पारस नगर की सभी गलियों पर उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का स्वागत किया। फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, सबसे पहले आप सभी को समृद्धि का पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है, तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं। आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरु की है। इसलिए महिलाएं इस बार कमल छाप को वोट देने वाली हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी हैं, उसके प्रभाव से जनता का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।

इन क्षेत्रों में पहुंचे मिश्रा…
बताते चलें कि भाजपा मंडल फाफाडीह के अध्यक्ष गोरेलाल नायक के नेतृत्व में श्री मिश्रा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक-13 अंतर्गत पारस नगर की गलियां, दिलीप सारथी निवास, सेक्टर-3, गोपाल ठाकरे निवास, टीटी बेहरा निवास, साहू पारा, शीतला मंदिर तालाब, टिम्बर मार्केट, मेन रोड, लाल चौक, शास्त्री नगर, फोकट पारा, एफसीआई गोदाम, पटेल ग्राउंड, त्रिमूर्ति नगर, राम मंदिर, इंदिरा आवास क्षेत्र, पदमावती स्कूल, प्राणनाथ मिशन, गली नंबर-1, गली नंबर-3, गली नंबर-3, मनोहर टिम्बर, राम बाड़ा और खोडियार राव गली होते हुए भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय पहुंचे, जहां पर जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया गया। दौरा और जनसंपर्क के दौरान हर विवाहित महिला के लिए शुरु की गई महतारी वंदन योजना का फार्म भी भरवाया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

यह सब हुए शामिल:
इस दौरान राजीव गांधी वार्ड पार्षद तिलक पटेल, महेंद्र खोड़ियार, जितेंद्र गंडेचा, गुणानिधि मिश्रा, विष्णु नामदेव, संजय शर्मा, केदार यादव, मुक्तिदास कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष फाफाडीह मंडल योगी नाथ साहू, तिलक भाई पटेल, एसटी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष टीटी बेहरा, महामंत्री गोपाल ठाकरे, धनेश अग्रवाल, दिलीप निर्मलकर, श्रवण यदु, ललिता यादव, पल्लवी भोसले, मेनका भजन, गणेश साहू, सरोज यादव व मथुरा यादव