Home खेल शमी की इस गेंद ने पलट दिया पूरा मैच,भारत को दिलाया फाइनल...

शमी की इस गेंद ने पलट दिया पूरा मैच,भारत को दिलाया फाइनल टिकट,कोहली-अय्यर के शतक ने नहीं, जाने खबर

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में मात देकर 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का बदला चुकता कर लिया है. इस जीत के साथ ही टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में अब तक अजेय प्रदर्शन रहा है. टीम ने लगातार 10 मैच जीते हैं. विराट कोहली(117) और श्रेयस अय्यर(105) के बल्ले से इस सेमीफाइनल मैच में जबरदस्त शतक निकले, लेकिन मैच में शमी की एक गेंद सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी.

बल्लेबाजों के दिखाया कमाल
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल में जमकर बल्लेबाजी की. कप्तान रोहित शर्मा(47) ने शुभमन गिल(80*) के साथ मिलकर टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई. इसके बाद विराट कोहली(117) और श्रेयस अय्यर(105) के बल्ले से ताबड़तोड़ शतक निकले. वहीं, अंतिम ओवरों में केएल राहुल(39*) ने नाबाद रहते हुए बल्ले से धमाल मचाया. इन सबके दम पर भारत ने 398 रनों का टारगेट न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया.

शमी का वानखेड़े में कहर
सेमीफाइनल का मंच और शमी का घातक स्पेल. शायद ही टीम के खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस कभी इसे भूल पाएंगे. उन्होंने 7 कीवी बल्लेबाजों को आउट किया. न्यूजीलैंड को शुरुआती दो झटके शमी ने ही दिए. टॉप-5 बल्लेबाजों को शमी ने ही अपनी गेंदों पर आउट कराया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला.

इस ओवर में पलटा मैच
भारत से मिले 398 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के दो विकेट जल्दी गिरे. इसके बाद डेरिल मिचेल(131) और केन विलियमसन(79) के बीच तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की बड़ी साझेदारी हुई. पारी का 33वां ओवर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा. शमी ने इस ओवर में पहले कीवी कप्तान विलियमसन को पवेलियन भेजा. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर टॉम लेथम को बिना खाता खोले चलता किया. इसके बाद टीम इंडिया ने मैच में वापसी की और गेंदबाज एक के बाद एक विकेट चटकाते चले गए. न्यूजीलैंड टीम 327 रनों पर ऑलआउट हो गई.

अहमदाबाद में होगा फाइनलworld
टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. यह मैच अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाना है.