Home खेल सौरव गांगुली ने बड़ी वजह बताई और कर दी भविष्यवाणी बोले ,...

सौरव गांगुली ने बड़ी वजह बताई और कर दी भविष्यवाणी बोले , कोहली का करियर अभी खत्म नहीं हुआ

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड 50वें शतक के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह खिलाड़ी अपने करियर में अभी कई और उपलब्धि हासिल करेगा. विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान अपना 50वां वनडे शतक बनाया और अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर से एक शतक आगे निकल गए.

‘कोहली का करियर अभी खत्म नहीं हुआ’
सौरव गांगुली ने ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा, ‘विराट कोहली की उपलब्धि तक पहुंचने के लिए काफी जतन करने होंगे. उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. यह कमाल की उपलब्धि है.’ सौरव गांगुली ने इस मौके पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय टीम की तारीफ की. सौरव गांगुली ने कहा, ‘भारत इस समय अविश्वसनीय क्रिकेट खेल रहा है. चाहे वो रोहित शर्मा हों, शुभमन गिल हों, श्रेयस अय्यर हों या फिर गेंदबाज. यह एक संपूर्ण टीम है, इस टीम में जबरदस्त टैलेंट है, लेकिन हमें एक समय में एक मैच के बारे में सोचने की जरूरत है.’

ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर खुशी
डेविड बैकहम का फुटबॉल में जो स्थान है वही स्थान विराट कोहली का क्रिकेट में है और इंग्लैंड के फुटबॉल स्टार को इस बात की खुशी है कि उन्होंने भारत के स्टार क्रिकेटर को एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देखा. विराट कोहली ने जब बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा तो बैकहम भी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे. विराट कोहली की इस शानदार पारी को करीब से देखने वाले बैकहम ने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर खुशी है.

विराट को बल्लेबाजी करते हुए देखना वास्तव में अविश्वसनीय
बैकहम ने कहा,‘इस स्टेडियम में मौजूद होना और एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना वास्तव में बेहद खुशी की बात है. आप जानते हैं कि मैंने आज सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ समय बिताया और मैं जानता हूं कि उन्होंने इस स्टेडियम में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं. मैं जानता हूं कि उन्होंने अपने देश के लिए और इस खेल में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन आज विराट को बल्लेबाजी करते हुए देखना वास्तव में अविश्वसनीय रहा. आप स्टेडियम का माहौल देख सकते हैं. मैं पहली बार भारत आया हूं, लेकिन सही समय पर यहां आया हूं.’ बैकहम यूनिसेफ के सद्भावना दूत के रूप में पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं.