Home खेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में ये होंगे टीम इंडिया के ओपनर्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में ये होंगे टीम इंडिया के ओपनर्स

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम विशाखापत्तनम में पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव पहली बार टीम इंडिया के लिए कप्तान के रूप में खेलने उतरेंगे. भारत इस मैच में दो ऐसे ओपनर्स के साथ खेलने उतर सकता है जो पहली ही गेंद से छक्के उड़ाने में माहिर हैं. इन दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों की पहले भी जमकर धुनाई की है. IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) में ये दोनों ही बल्लेबाज रन नहीं बल्कि आग उगलते नजर आते हैं.

ये दो घातक बल्लेबाज कर सकते हैं ओपन

पहले टी20 मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का जिम्मा दे सकते हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज पहले भी लीग मैचों में टीमों के लिए ओपनिंग कर चुके हैं. वहीं, यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड कप से पहले हुए एशियन गेम्स 2023 में टीम के ओपनर रहे थे. यह खिताब भारत ने अपने नाम किया था.

छक्के उड़ाने में माहिर ऋतुराज

बात करें ऋतुराज गायकवाड़ की तो वह पहली ही गेंद से छक्के उड़ाने में माहिर हैं. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्हें कई बार ऐसा करते देखा गया है. ऐसे में आज होने वाले कंगारुओं के खिलाफ मैच में उन्हें ओपन करने का मौका दिया जा सकता है. ऋतुराज के आंकड़ों की बात की जाए तो भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक वह 14 मैच खेले हैं, जिसमें 27.70 की औसत और 127.64 के स्ट्राइक रेट से वह 277 रन बना पाए हैं. उनके बल्ले से टी20 में 2 अर्धशतक भी निकले हैं. आईपीएल में 52 मैचों की 51 पारियों में ऋतुराज ने 1797 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है.

पहली गेंद से प्रहार करते हैं जायसवाल

बाएं हाथ के युवा घातक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको अपना मुरीद किया. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल गया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. डेब्यू मैच में उन्होंने शतक जड़कर दुनिया को अपने बल्ले की धमक दिखा दी थी. इसके बाद एशियन गेम्स 2023 में भी उनके बल्ले से जमकर रन निकल थे. आईपीएल 2023 में खेलते हुए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थीं. 21 साल के यशस्वी ने अब तक 31 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1172 रन निकले हैं. इस दौरान 1 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले हैं. अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से वह ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस कर सकते हैं.

ये हो सकती है टीम इंडिया प्लेइंग-11

ऋतुराज गायकवाड़(उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार.