Home खेल चोट के चलते सभी मैचों से बाहर हुए राशिद खान

चोट के चलते सभी मैचों से बाहर हुए राशिद खान

107
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे तुरंत पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है. ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. दरअसल, अफगानिस्तान के स्पिनर और दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज राशिद खान आगामी बिग बैश लीग से बाहर हो गए हैं. उन्हें बैक इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा है.

पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए राशिद खान

आगामी बिग बैश लीग 2023 से लेग स्पिनर राशिद खान को बाहर होना पड़ा है. वह एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आते लेकिन कमर में चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने खुद इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया है. टीम के जनरल मैनेजर टिम नीलसन ने कहा, ‘राशिद स्ट्राइकर्स के एक प्रिय मेंबर हैं और एक फेवरेट फैन भी जो सात सालों से हमारे साथ हैं इसलिए इस सीजन हम उन्हें काफी मिस करेंगे.’

रिप्लेसमेंट का जल्द होगा ऐलान

टीम मैनेजर ने कहा, ‘राशिद को एडिलेड और स्ट्राइकर्स से प्यार है और हम जानते हैं कि वह बीबीएल में खेलना कितना पसंद करते हैं. हम उन्हें पूरा स्पोर्ट कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अभी लंबे समय तक क्रिकेट खेलना है.’ रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए मैनेजर ने बताया, ‘हमारा कोचिंग स्टाफ अब आगामी सीजन के लिए राशिद के रिप्लेसमेंट के विकल्पों पर गौर करेगा और उचित समय पर एक खिलाड़ी की घोषणा की जाएगी.’