Home खेल टी-20 सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की तारीफ...

टी-20 सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे

113
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है।कप्तान रोहित, विराट, जसप्रीत, जैसे कई स्टार्स टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं है।

इस सीरीज के लिए टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। ऐसे में टी-20 सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की।

Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma की जमकर की तारीफ

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव पहली बार टी-20 के लिए टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 से पहले कहा कि रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में शानदार कप्तानी की। इस विश्व कप में जो उन्होंने किया वो बिल्कुल अलग रोहित शर्मा थे। उन्होंने जो मीटिंग में कहा था, ठीक वैसा ही कर दिखाया। एक कप्तान के रूप में उन्होंने उदाहरण के साथ कप्तानी की।

इसके अलावा सूर्या ने कहा कि फाइनल की हार से उबरने में समय लगेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप अगली सुबह उठो और जो कुछ हुआ है, उसको भूल जाओ। यह बड़ा टूर्नामेंट था। हम इसे जीतना पसंद करते।

बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव टॉस करते ही टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड लेंगे। वह टी-20 में भारत के लिए कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे।