Home खेल LLC 2023: क्रिस गेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

LLC 2023: क्रिस गेल ने खेली अर्धशतकीय पारी

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 का चौथा मुकाबला गुजरात जायंट्स और भीलवाड़ा के बीच रांची में 22 नवंबर को खेला गया। इस मैच मेंगुजरात जायंट्स ने भीलवाड़ किंग्स को 3 रन से हराया।

मैच में भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की तरफ से पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (Chris Gayle), जिन्होंने मैदान पर कदम रखते ही अपने हाथ खोले और कई शॉट्स जड़े।

उन्होंने 23 गेंदों में 50 रन पूरे किए। उनकी पारी के दम पर गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। इसके जवाब में भीलवाड़ा किंग्स 169 रन ही बना सकी और मैच गुजरात जायंट्स ने 3 रन से जीत लिया।

LLC 2023: Chris Gayle ने खेली अर्धशतकीय पारी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (LLC) के चौथे मैच में गुजरात जायंट्स की तरफ से क्रिस गेल ने शानदार बल्लेबाजी की और 27 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। गेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।

भीलवाड़ा किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेसल कारिया और राहुल शर्मा ने 2-2 विकेट झटके और क्रिस्टोफर बार्नवेल को 1 सफलता मिली।

लेंडल सिमंस की 99 रन की पारी गई बेकार

भीलवाड़ा किंग्स की तरफ लेंडल सिमंस ने मैदान पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी पारी के बावजूद भीलवाड़ा टीम को जीत नहीं मिल सकी। क्रिस गेल की 52 रन की पारी के आगे सिमंस की पारी फीकी दिखी और

गुजरात की तरफ ईश्वर चौधरी और रायद को 2-2 विकेट मिले, जबकि बाकी 3 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।