Home मनोरंजन फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान का ऐलान, फैंस से...

फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान का ऐलान, फैंस से बोले…..

108
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पठान और जवान की ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद शाहरुख खान डंकी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख खान हर दिन फैंस को अलग-अलग सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. बीते दिन शाहरुख ने फैंस के लिए डंकी का पहली सॉन्ग ‘लुट पुट गया’ रिलीज किया और साथ ही सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन भी रख डाला. जहां सुपरस्टार के फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए और शाहरुख ने भी उनका मजेदार ही जवाब दिया.

हाउसफुल होगी शाहरुख खान की डंकी!

डंकी की रिलीज से आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Film) से पूछा- सर डंकी के लिए फ्रंट सीट बुक करूं या फिर कॉर्नर वाली? इस पर मजेदार अंदाज में रिप्लाई करते हुए शाहरुख खान ने कहा- ‘भाई मेरा तो मानना है कि फिल्म हाउसफुल जाएगी…घर से ही सोफा लेके आ जाना सीट तो नहीं मिलेगी…’ शाहरुख खान की इस हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

एक महीने बाद रिलीज होगी डंकी

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म का नाम डंकी रखने पर भी एक फैन ने सवाल किया. जिसपर शाहरुख खान ने अपने टांग खिंचाई वाले अंदाज में कहा- डंकी सीमाओं के पार एक अवैध जर्नी को बताने का एक तरीका है. और इसका उच्चारण फंकी…हंकी…और यां मंकी जैसा हो सकता है. बता दें, शाहरुख खान की साल 2023 में रिलीज हुई पठान और जवान दोनों ने ही 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी. ऐसे में शाहरुख के फिल्मी फैंस को सुपरस्टार की हैट्रिक का इंतजार है.