Home मनोरंजन ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’

ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बीते महीने फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग की अपडेट आई है।

द वैक्सीन वॉर कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अपनी वैक्सीन बनाने की कहानी है। फिल्म में आईसीएमआर (ICMR) और एनआईवी (NIV) के साइंटिस्ट और डॉक्टर्स का वैक्सीन बनाने के लिए संघर्ष दिखाया गया है।

नाना पाटेकर ने दी अपडेट

द वैक्सीन वॉर में नाना पाटेकर ने लीड रोल निभाया है। फिल्म के ओटीटी रिलीज की अपडेट उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, “उस दुनिया में कदम रखें जहां साहस संकट का सामना करता है।”

कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म ?

द वैक्सीन वॉर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बात करें तो फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। फिल्म कल यानी 24 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

द वैक्सीन वॉर का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन निर्देशक और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा ने बैनर तले किया गया। द वैक्सीन वॉर की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म नाना पाटेकर के साथ अनुपम खेर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। द वैक्सीन वॉर हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की गई थी।

द वैक्सीन वॉर बॉक्स ऑफिस

द कश्मीर फाइल्स जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद दर्शकों को विवेक अग्निहोत्री की दूसरी फिल्म से भी बड़ी उम्मीद थी। हालांकि, रिलीज के बाद द वैक्सीन वॉर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। फिल्म का संघर्ष एडवांस बुकिंग से ही शुरू हो गया था।

कितने करोड़ पर सिमटी फिल्म ?

द वैक्सीन वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग लगभग 85 लाख के साथ की थी। इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिली। द वैक्सीन वॉर ने देशभर में महज 10 करोड़ के करीब का नेट बिजनेस किया, ये फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन है।