Home मनोरंजन विद्युत जामवाल सगाई टूटने पर हुए इमोशनल, बोले….

विद्युत जामवाल सगाई टूटने पर हुए इमोशनल, बोले….

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलाकारों की जिंदगी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से काफी सुर्खियों में रहती है। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें लोगों के सामने आ ही जाती है। खासकर उनकी प्रेम प्रसंगों से जुड़ी बातें।

अभिनेता विद्युत जामवाल ने दो साल पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई की थी। ताजमहल के सामने अंगूठी पहने नंदिता और विद्युत ने अपनी तस्वीरें भी खुद इंटरनेट मीडिया पर साझा की थी। उसके कुछ समय बाद खबरें आई की, दोनों ने एकदूसरे के साथ रिश्ता खत्म कर लिया है। एक शादी में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाते दिखे थे। अब विद्युत ने इस पर खुलकर बात की है।

डेटिंग से जुड़े सवाल पर दिया यह जवाब

एक साक्षात्कार में विद्युत ने बताया कि जब मुझे प्यार हुआ था, तो मैंने सगाई कर ली थी। वह बहुत खूबसूरत पल था। फिर मैंने और उन्होंने (नंदिता) ने तय किया कि हमें शादी के लिए थोड़ा रुकना चाहिए और सोचना चाहिए। हमारे ऊपर बहुत सारा सामाजिक दबाव था। अब इस रिश्ते में हम थोड़ा आराम से चल रहे हैं। यह बातें विद्युत ने तब कही जब उन्हें डेटिंग और प्यार से जुड़ा सवाल पूछा गया।

विद्युत कहते हैं कि मैं अपने जीवन में कई पड़ाव से गुजरा हूं। डेटिंग मेरे लिए खास मजेदार नहीं रही है। प्यार में रहना मुझे अच्छा लगा। प्यार में पड़ने की प्रक्रिया यही है कि आपको वह इंसान पसंद आना चाहिए। अगर वह पसंद है, तो आप उससे प्यार कर सकते हैं। किसी भी रिश्ते में खुश रहना जरूरी है।