Home मनोरंजन Bigg Boss 17: बिग बॉस हुए घरवालों से नाराज

Bigg Boss 17: बिग बॉस हुए घरवालों से नाराज

134
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में लड़ाई-झगड़े, प्यार-दोस्ती,ड्रामा सब कुछ देखने को मिल रहा है. शो में सभी लोग फुटेज पाने की कोशिश में लगे हैं. इसी बीच में बिग बॉस घरवालों पर काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने सजा दे दी.

दरअसल, कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर को साफ नहीं रख रहे हैं. पूरा घर अस्त-व्यस्त कर दिया है. किचन से लेकर बेडरूम तक सभी कुछ गंदा पड़ा हुआ है. ये सब देखकर बिग बॉस नाराज हो गए हैं और उन्होंने घरवालों को सजा देते हुए उनका सामान अपने पास रख लिया है.

बिग बॉस ने ले लिया घरवालों का सामान

शो का एक प्रोमो सामने आया है. इसमें बिग बॉस बोल रहे हैं ये मोहल्ला क्या था और आपने इसे क्या बना दिया है और अब इसे नुकसान भरपाई समझ लीजिए. दूसरी तरफ बाहर से कुछ लोग एक बड़ा से बॉक्स लेकर आते हैं, जिसमें वो घरवालों का सामान रखते हैं. ये देखकर सभी घरवालें अपना सामान बचाने की कोशिश में लगे नजर आते हैं. घरवालें बिग बॉस को सॉरी भी बोलते हैं.

बता दें कि बिग बॉस के घर के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक और विक्की के बीच में भयंकर लड़ाई होती है. इस लड़ाई के बाद अभिषेक काफी इमोशनल होते हैं और रोने लगते हैं. ये देखकर नील उन्हें समझाते हैं और कहते हैं कि देख तू रो रहा है और दूसरे इंसान को फर्क ही नहीं पड़ रहा है. वहीं घर में अभिषेक की खानजादी के साथ भी लड़ाई होती है.