Home छत्तीसगढ़ ससुराल गई पत्नी तीन सालों से नहीं लौटी, बच्ची मां के लौटने...

ससुराल गई पत्नी तीन सालों से नहीं लौटी, बच्ची मां के लौटने की राह देख रही

242
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रेम विवाह करने वाले युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर अपनी पत्नी का अपहरण करने और उसे खुद से और बच्ची से दूर रखने का आरोप लगाया है। बसंतपुर के राजीव नगर निवासी ललित कुमार साहू (31) ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए जानकारी दी है कि अगस्त, 2021 से उसकी पत्नी रितु प्रजापति गायब है और उसका कोई अता-पता नहीं है, उसने आशंका व्यक्त की है कि, रितु के पिता ने उसे छिपाकर रखा है और उसे पति और बच्ची से नहीं मिलने दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के निर्देश थाना बसंतपुर को दिए हैं।
ललित ने बताया कि, रितु और उसने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। दोनों की 6 वर्ष की एक बच्ची भी है। लड़की के घर वाले इस शादी से नाराज थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर लिया था। 25 फरवरी 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरीज भी की थी, जिसमें दोनों के परिजन भी मौजूद थे। इसके बाद कुछ दिनों स्थिति सामान्य रही, लेकिन फिर दोबारा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपमानित करना शुरु कर दिया। इसके बाद उसने अपने ससुराल जाना छोड़ दिया।
पीड़ित ने बताया कि, वर्ष 2021 में रक्षाबंधन के मौके पर उसकी पत्नी रितु अपने मायके गई थी। इसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं है। ललित ने बताया कि-मैंने कई बार अपने ससुराल जाकर अपनी पत्नी से मिलाने की बात कही, हाथ पैर जोड़े गिड़गिड़ाया, लेकिन मुझे मारपीट कर भगा दिया गया। मुझे लगातार तीन सालों से अपमानित किया जा रहा है। मेरी छोटी बच्ची ने इन सालों में अपनी मां का मुंह तक नहीं देखा है। मुझे भी अपनी पत्नी की चिंता है।
ललित ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे आशंका है कि, मेरी पत्नी को मेरे ससुर राजेन्द्र प्रजापति ने कहीं छिपाकर रखा है और इसे डराया-धमका कर अपने पति और बच्ची से दूर रखा जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी से मिलाने के लिए मदद मांगी है।