Home देश कश्मीर में बढ़ी सर्दी, कोहरे की वजह से हो रही परेशानी

कश्मीर में बढ़ी सर्दी, कोहरे की वजह से हो रही परेशानी

140
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

श्रीनगर । कश्मीर में पिछले दो सप्ताह से घने कोहरे और ठंड की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोग प्रभावित हो रहा है। सुबह और शाम को घना कोहरा रहने की वजह से स्कूली छात्रों और कर्मचारियों के लिए घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि ठंड के बढ़ने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए बाहर निकलना ही पड़ता है। कुछ लोगों ने कहा कि कश्मीर में ठंड और कोहरे के बिना सर्दियां सूनी रहती हैं इसलिए मौसम का मजा भी लेना ही चाहिए।
बता दें कि घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है,हालांकि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश या बिजली गिरने की संभावना के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।