Home देश रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली,सभी 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर...

रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली,सभी 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला

201
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है। रेस्क्यू टीम ने सभी 41 मजदूरों को टनल से बाहर निकाल लिया है। सभी 41 मजदूरों को सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस में बैठाकर रवाना कर दिया गया है। मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने का काम जारी, परिजन को अंदर भेजा गयामजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने का काम जारी, परिजन को अंदर भेजा गया 17 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे 41 मजदूरों के सुरंग से बाहर निकलने की खबर से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोगों ने सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

सीएम धामी ने की मजदूरों से मुलाकात

सीएम धामी ने बचाए गए मजदूरों से मुलाकात की है। उन्होंने सभी मजदूरों की पीठ थपथपाई और उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। सभी मजदूर 17 दिनों से सुरंग में फंसे हुए थे। उनके चेहरे पर जिंदा बचने की खुशी दिखाई दे रही थी।

 

सही हैं सभी 41 मजदूर

बचाव कार्य में शामिल एक कर्मचारी ने कहा कि स्थिति अच्छी है और सभी लोग कुशल मंगल हैं। एनडीआरएफ के चार-पांच लोग अंदर गए हैं। मजदूरों को बचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम फंसे हुए श्रमिकों को बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर अंदर ले जा रहे हैं।

सीएम धामी ने दी अहम जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।