Home राजनीति केसीआर के मंत्री के बिगड़े बोल….पूरे हिन्दुस्तान पर तेलुगु लोगों का राज...

केसीआर के मंत्री के बिगड़े बोल….पूरे हिन्दुस्तान पर तेलुगु लोगों का राज होगा

225
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद। बॉलीवुड फिल्म एनिमल के कार्यक्रम में पहुंचे तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। केसीआर के मंत्री का कहना है कि पूरे हिन्दुस्तान पर तेलुगु लोगों का राज होगा। खास बात है कि रेड्डी का बयान उस समय पर आया है, जब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में महज एक-दो दिनों का ही समय बचा है। सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान का वीडियो आते ही प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
मंच पर मंत्री ने कहा, रणबीर जी आपको एक बात बोलना चाहता हूं। अगला पांच साल में हिन्दुस्तान को, बॉलीवुड, हॉलीवुड पर राज करेगा हमारा तेलुगु लोग। आप भी एक साल के बाद हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ता। क्यों बोले तब बॉम्बे पुराना हो गया। बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम हो गया। हिन्दुस्तान में एक ही शहर है, वहां है हैदराबाद। इस दौरान उन्होंने फिल्मी कलाकारों की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर एक ओर जहां रणबीर के शांत मिजाज की तारीफ की जा रही है। वहीं, कुछ लोग मंत्री के बयान से नाखुश नजर आ रहा है। एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर सहित कई कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।