Home राजनीति प्रियंका ने बीआरएस को बताया फार्महाउस से शासन करने वाली पार्टी

प्रियंका ने बीआरएस को बताया फार्महाउस से शासन करने वाली पार्टी

203
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद । तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबो‎धित करते हुए कांग्रेस महास‎चिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान ‎प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीआरएस के बड़े नेता फार्महाउस में बैठकर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा सत्तारूढ़ पार्टी अमीर होती जा रही है। उन्होंने यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर भोंगिर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अगर बीआरएस फिर से सत्ता में आई तो सरकार फार्महाउस से चलेगी और भू-शराब माफिया राज्य पर शासन करेगा तथा रोजगार का कोई अवसर उपलब्ध नहीं होगा। बता दें ‎कि यहां तीस नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटी का ‎जिक्र किया। उन्होंने कहा ‎कि तेलंगाना के बड़े नेता अपनी हवेलियों और फार्महाउस में बैठे हैं तथा सरकार चला रहे हैं। बीआरएस के सभी नेता बड़ी हवेलियों में बैठे हैं। उनकी सभी नीतियां केवल बड़े व्यवसायियों के लिए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा ‎कि तेलंगाना के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं तथा बीआरएस पार्टी अमीर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे भाजपा हो या बीआरएस, उनकी नीति सिर्फ सत्ता में बने रहने और अमीर बनने की है तथा इन दलों के नेता भी धनी हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा ‎कि जब जब भी चुनाव आते हैं, तो वे चुनाव प्रबंधन शुरू कर देते हैं। उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए कि तेलंगाना के लोग बिकने के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार में ऊपर से नीचे तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार है, यहां तक ​​कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना सहित कोई भी परियोजना वास्तविक रूप से पूरी नहीं हुई है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में बीआरएस सरकार का समर्थन करती है, जबकि बीआरएस दिल्ली में भाजपा सरकार का समर्थन करती है तथा उनके तीसरे दोस्त असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम राज्य में दोनों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम अन्य राज्यों में 40 से 50 सीट पर लड़ती है, लेकिन तेलंगाना में वह केवल नौ सीट पर उम्मीदवार उतारती है। कांग्रेस नेता ने कहा ‎कि ये तीनों दल एक तरफ हैं और कांग्रेस दूसरी तरफ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है और उसने देश की संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी है।