Home राजनीति वो‎टिंग से पहले ‎बीजेपी ने किया जीत का दावा, तेलंगाना में पिछड़े...

वो‎टिंग से पहले ‎बीजेपी ने किया जीत का दावा, तेलंगाना में पिछड़े वर्ग से बनेगा सीएम

219
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वारंगल । तेलंगाना में बीजेपी ने वो‎टिंग से पहले ही जीत का दावा कर ‎दिया है। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ‎कि यहां पर भाजपा जीतने के बाद ‎पिछड़ा वर्ग का सीएम होगा। गौरतल है ‎कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में तेलंगाना विधानसभा चुनाव-प्रचार का आज आखिरी दिन है। वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तेलंगाना में बीजेपी की जीत को लेकर भरोसा जताया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी तो पिछड़े समुदाय के एक नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पीयूष गोयल ने मी‎डिया से बातचीत करते हुए तेलंगाना सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने पर राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और भाई-भतीजावाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह की प्रतिक्रिया मैंने वारंगल में देखी है, उससे मुझे यकीन है कि बीजेपी यहां सभी सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य की कमान पिछड़े समुदाय के नेता को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी तेलंगाना में जीतेगी और डबल इंजन की सरकार राज्य को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा ‎कि तेलंगाना में बीजेपी बीआरएस और कांग्रेस को हराकर यहां अपनी सरकार बनाएगी।