Home अन्य डाक्टर को शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर की लाखो रुपये...

डाक्टर को शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर की लाखो रुपये की धोखाधड़ी

124
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला डाक्टर को शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई कराने का झांसा देकर तीन लाख 19 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के मोपका स्थित शिवम वाटिका कालोनी में रहने वाली मनीषा विजयवर्गीय डाक्टर हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे एक साल से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रही हैं। इसी दौरान उनकी पहचान शेयर मार्केट से जुड़े जितेंद्र गढ़ामोडे से हुई। उसने डाक्टर को शेयर मार्केट में हुए नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया।

उसकी बातों में आकर डाक्टर ने अपने शेयर एकाउंट का ओटीपी अनजान व्यक्ति को दे दिया। इसका फायदा उठाते हुए जालसाज ने डाक्टर के खाते से तीन लाख 19 हजार की धोखाधड़ी कर ली। डाक्टर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।