Home अन्य बढ़ी ठंड, आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

बढ़ी ठंड, आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। बुधवार को जांजगीर सबसे ठंडा रहा और एडब्ल्यूएस जांजगीर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन दिनों शहर से लगे आउटर में और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। सुबह और रात के साथ ही दिन के वक्त भी ठंड थोड़ी बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रविवार तीन दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आ रही है। बढ़ती ठंड के कारण इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों पर अभी 20 फीसद की छूट दी जा रही है। मोतीबाग, पंडरी, टिकरापारा, आमापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगे है।

न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ने निम्न स्तर पर ठंडी हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादल भी छाए रह सकते है।