Home अन्य कीटनाशक पीकर युवती ने की आत्महत्या

कीटनाशक पीकर युवती ने की आत्महत्या

141
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दो बार शादी लगने के बाद रिश्ता टूटने से क्षुब्ध एक युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। युवती की लाश उनके ब्यारा में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव निवासी धनेश्वरी साहू 23 वर्ष पिता रोहित साहू अपने घर के ब्यारा में बेहोश हालत में पड़ी थी। स्वजनों की नजर युवती पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे उपचार के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से कीटनाशक की बदबू आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

दो बार टूट गया था रिश्ता

मृतिका के पिता रोहित साहू ने पुलिस को बताया कि धनेश्वरी की दो बार शादी लग चुकी थी, लेकिन दोनों रिश्ता टूट गया। ऐसे में वह क्षुब्ध होकर शायद कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।