Home अन्य सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त  ठाकुर राम सिंह को आयोग में...

सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त  ठाकुर राम सिंह को आयोग में दी गयी भावभीनी विदाई सेवामुक्त हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

रायपुर :  समय के पाबंद, सहज, व्यवहारकुशल और दक्ष व्यक्तित्व के धनी हैं  सिंह- सचिव श्री कैसर अब्दुल हक़विदाई समारोह में ठाकुर राम सिंह के कार्यकाल की सबने की खुले मन से तारीफ़मोमेंटो और फूलों का ग़ुलदस्ता देकर यादों को संजोने की कोशिश की छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं। आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव श्री कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य के प्रति समर्पण, ज़िम्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व की ऐसी ख़ासियत है जो उनके शांत, सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि सेवामुक्त होकर श्री सिंह स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है।

उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो ज़िला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ रहे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते रहे। वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी ज़िम्मेवारी से काम करने का अवसर देते रहे।

इस मौक़े पर उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से श्री सिंह की तारीफ़ की। उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक़्क़तों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट करने की ख़ासियत को सबके साथ साझा किया। विदाई बेला में अवर सचिव द्वय श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री प्रणय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री सिंह के कार्यकाल के दौरान उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन अनुभवों को काफ़ी सुखद और यादगार बताया।

आज श्री सिंह को विदाई के अवसर पर उनका आयुक्त के तौर पर कार्यकाल को मोमेंटो में सहेज कर सप्रेम भेंट किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति आभार जताया।