Home छत्तीसगढ़ मोहरा पुन्नी मेले में जस सम्राट दिलीप षड़ंगी के कार्यक्रम में शामिल...

मोहरा पुन्नी मेले में जस सम्राट दिलीप षड़ंगी के कार्यक्रम में शामिल हुए गिरीश देवांगन

200
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। मोहरा पुन्नी मेला के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 47 में आयोजित मोहारा मेला के आयोजन में दूसरे दिन 27 नवंबर की रात 9 बजे से भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी का सांस्कृतिक कार्यक्रम समस्त वार्डवासी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजनांदगांव शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव विधानसभा कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी गिरीश देवांगन शामिल हुए। साथ में महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, विद्या भूषण शुक्ल, मोतीलाल सही, आलोक चंद्राकर, वार्ड पार्षद सरिता अवधेश प्रजापति, वीरेंद्र चौहान के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
श्री जैन ने बताया कि स्वागत उद्बोधन अवधेश प्रजापति ने दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने मोहरा पुन्नी मेले के पावन पर्व पर सभी शहरवासियों एवं जिलेवासियों को पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने वाले उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने का कार्य कर रही है।
इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित महापौर हेमा देशमुख ने अपने उद्बोधन में उक्त आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी एवं आगामी वर्ष में भी ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं आयोजन समिति से आत्माराम कोशा, अमलेंदु हाजरा ने जस सम्राट का शाल-श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के मध्य में दिलीप षड़ंगी के साथ राजनंदगांव विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने आमा पान के पतरी भजन में उनके साथ सुर से सुर मिलाकर अपनी भजन प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी द्वारा जस प्रस्तुति के दौरान जन समुदाय के बीच जाकर उनके साथ माता के जस को गाते हुए पूरे जनसमुदाय को धर्म और भक्ति की अविरल धारा से जोड़ दिया, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने दिल खोलकर स्वागत किया और आयोजकों को साधुवाद दिया।
उक्त अवसर पर अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं आसपास के ग्रामीणजन भजन संध्या का आनंद लेने उपस्थित रहे। साथ में मनीष गौतम, पार्षदगण भागचंद साहू, सिद्धार्थ डोंगरे, दिलीप साहू, गणेश पवार, संजय रजक, भगवान सोनकर, सचिन तुरहाटे, सोहन, दयावान देवांगन, अरुण देवांगन, नरेश साहू, चिंटू शर्मा, मोहन चुनकर, फिरोज, संगीता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम का लुत्फ उठाने मेले में उपस्थित ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका निगम के अध्यक्ष हरि नारायण धकेता ने दिलीप षडंगी की पूरी टीम एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों की गरिमामय उपस्थित एवं विशाल जन समुदाय के आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।