Home छत्तीसगढ़ एक बार फिर बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार : विवेक...

एक बार फिर बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार : विवेक वासनिक

127
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने दावा किया है कि, कांग्रेस सरकार के पिछले पांच वर्ष के सुशासन और किसान, मजदूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का ख्याल रखा, उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने आगे कहा किए प्रदेश में एक फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार का काम धरातल पर दिखा है, जिसे देखते हुए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर एक बार फिर भरोसा जताया है और इसी भरोसे के साथ कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है।
राजगामी अध्यक्ष श्री वासनिक ने कहा कि, कांग्रेस 70 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता-बहनें, युवा, श्रमिक, व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति रहा है। विधानसभा का यह चुनाव कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा है। पहले चरण के मतदान के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया था कि, राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटों के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदों को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल के भीतर निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और भी ज्यादा बढ़ा है। यही कारण है कि, जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। पिछली बार 2018 में दो तिहाई से बड़ी बहुमत मिली थी अब की बार तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।