Home देश आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने किया गिरफ्तार

आठ भारतीय मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने किया गिरफ्तार

76
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

चेन्नई । श्रीलंका नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को ‎गिरफ्तार ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात मिचौंग के कारण आठ दिनों के अंतराल के बाद पहली बार मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गुरुवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। मछुआरों को बुधवार की रात अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में तथा रात समुद्र में जाने के बाद ऊंचे समुद्र में लाइन (आईएमबीएल) से गिरफ्तार किया गया। ये सभी मछुआरे रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम के पंबन निवासी बताये जा रहे है। पुलिस ने कहा कि मछुआरे मंडपम के एम. उइर्थराज की नाव पर सवार होकर समुद्र में उतरे थे। तब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया और खींचकर ले गये और उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है।