Home देश नाबा‎लिग लड़के ने की 8 साल की बच्ची की हत्या, पिता ने...

नाबा‎लिग लड़के ने की 8 साल की बच्ची की हत्या, पिता ने लगाया शव को ठिकाना

78
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

मुंबई । मुंबई में एक 14 साल के नाबा‎लिग लड़के ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी, बाद में लड़के के ‎पिता ने शव को ‎ठिकाने लगाने में मदद की। हालां‎कि हत्या का आरोपी ‎पिता पु‎लिस की ‎गिरफ्त में है। ‎मिली जानकारी के अनुसार लड़की का क्षत-विक्षत शव उसके घर के पास एक खाली कमरे में पाया गया। इसके दो दिन बाद जालना में उसके गांव से एक 14 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। लड़के के पिता को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़के की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। हालांकि लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक यौन शोषण का संकेत नहीं दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार लड़की कक्षा 3 की छात्रा थी। वह तीन दिन पहले अपने वान्याचपड़ा घर से लापता हो गई थी। स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए निकली थी। उसने आइसक्रीम खरीदने के लिए अपने पिता से कुछ पैसे भी लिए थे। हालांकि, जब लड़की देर शाम तक घर नहीं लौटी तो मोहल्ले के आसपास खोजबीन शुरू की गयी। उसके पिता ने बाद में पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था।
परिवार ने लापता लड़की के पोस्टर लगाए थे और उसके बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। सोमवार को उसका शव एक बंद कमरे में प्लास्टिक की थैली में भरा हुआ मिला। शव के पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कहा कि कक्षा 9 में पढ़ने वाला 14 साल का छात्र इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। उसने एक चॉल में अपने कमरे में लड़की की हत्या कर दी थी। नाबालिग लड़के के पिता एक फिल्म स्टूडियो में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते हैं। लड़के के पिता को हत्या के बारे में पता चला और उसने अपने बेटे को बचाने के लिए शव को खाली कमरे में ले जाने में मदद की।