Home राजनीति राज्यसभा के 56 सदस्य अप्रैल के पहले रिटायर होंगे

राज्यसभा के 56 सदस्य अप्रैल के पहले रिटायर होंगे

82
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । 2024 में लोकसभा के चुनाव अप्रैल माह में होने हैं। इसके पहले ही राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा 30 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के होंगे।राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 239 है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अभी 93 सदस्य हैं। लोकसभा चुनाव होने के बाद भी राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से दूर ही रहेगी। कांग्रेस को जरूर दो सीटों का फायदा होने जा रहा है। तेलंगाना में सरकार बन जाने के कारण दो सदस्य कांग्रेस के तेलंगाना से राज्यसभा में जाएंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी को भी कोई नुकसान नहीं होना है। उसके 30 सदस्य सेवानिवृत हो रहे हैं। राज्यसभा के जो चुनाव होंगे,उसमें 30 सदस्य फिर भाजपा के वापस आ जाएंगे। स्पष्ट बहुमत राज्यसभा में भाजपा को मिलने वाला नहीं है। जब किसी राजनीतिक दल के पास 120 राज्यसभा के सदस्य होंगे, तभी उसे राज्यसभा में स्पष्ट बहुमत मिलता है।