Home राजनीति महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

81
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ठाणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्प्रधानमंत्री ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा किया है। शिंदे अयोध्या के लिए 300 श्रद्धालुओं की पदयात्रा से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्रद्धालुओं का यह जत्था पैदल ही अयोध्या की यात्रा करेगा और 47 दिन के बाद वहां पहुंचेगा।
यह उल्लेख करते हुए कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे भी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चाहते थे, मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र शहर पूरी तरह से बदल गया है और दुनिया का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन गया है।
शिंदे ने कहा, जब हम 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन (मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा) के लिए अयोध्या जाएंगे तो हम भी भव्यता का अनुभव करेंगे और दर्शन करेंगे।
उन्होंने 300 पदयात्रियों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘मैं ऐसी तीर्थयात्रा करने के लिए आपकी भक्ति और साहस की सराहना करता हूं।