Home खेल इंग्लैंड की फिजिकल डिसेबल क्रिकेट टीम पहली बार भारत का दौरा करेगी,...

इंग्लैंड की फिजिकल डिसेबल क्रिकेट टीम पहली बार भारत का दौरा करेगी, इस दिन से होगी सीरीज की शुरुआत.

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा स्वीकृत इंग्लैंड की फिजिकल डिसेबल (शारीरिक रूप से अक्षम) क्रिकेट टीम भारत में अपना पहला दौरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पल है।

क्या बोला डीएसीसीआई-
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीएसीसीआई) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इंग्लैंड की टीम का यह दौरा न केवल सभी को खेल में शामिल करने की भावना का प्रतीक है बल्कि भारतीय क्रिकेट में एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है।

मेहनती खिलाड़ी टीम में शामिल-
इस टीम में काफी टैलेंटेड और मेहनती खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ सीरीज में अपने अलग टैलेंट का प्रदर्शन करेगी। यह सीरीज अगले साल 2024 में 28 जनवरी से 6 फरवरी तक खेली जाएगी। इस दौरे के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने काफी समर्थन किया।

खिलाड़ियों को अलग मंच प्रदान किया-
शाह ने फिजिकल डिसेबल्ड खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय लेवल पर खेलने का समर्थन किया और क्रिकेट में इन खिलाड़ियों को एक अलग मंच प्रदान किया। इस दौरे का आयोजन करने में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल का खास हाथ है।

कई बाधाओं को किया दूर-
इंग्लैंड की फिजिकल डिसेबल टीम कई बाधाओं को दूर करके क्रिकेट में आई है। दोनों टीमें 28 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज से पहले 27 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी में मैदान पर एक वॉर्म अप मैच करेगी।

कब कब होंगे मैच-
दोनों टीमें अपने सपनों को साकार करने में दिव्यांग व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए मैदान के बाहर विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में भाग लेंगी। 28 जनवरी को दोनों टीमों के बीच एनएमएस बी ग्राउंड में पहला टी20 मैच खेला जाएगा।

30 जनवरी को दूसरा टी 20 खेला जाएगा। 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच गुजरात कॉलेज ए ग्राउंड में खेला जाएगा। तीन फरवरी रेलवे ग्राउंड चौथा टी20 और 6 फरवरी को मोदी स्टेडियम में आखिरी मैच खेला जाएगा।