Home खेल भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शादी की सालगिरह पर...

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शादी की सालगिरह पर पत्नी धनश्री पर लुटाया खूब प्यार

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी सालगिरह के अवसर पर अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के लिए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश लिखा। अपनी सालगिरह के मौके पर चहल ने एक प्यारे से संदेश के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

गौरतलब हो कि चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी। उनकी शादी को तीन साल हो गए। अपनी सालगिरह के मौके पर चहल ने एक प्यारे से संदेश के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। चहल ने एक्स सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रिय पत्नी, हमारी मुलाकात के पहले दिन से लेकर इस पल तक, इस यात्रा का हर सेकंड मेरे दिल के करीब है।

‘जोडियां स्वर्ग से बनती हैं…’
चहल ने आगे लिखा, वे कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं और मुझे यकीन है कि जिसने भी हमारी स्क्रिप्ट लिखी है वह मेरे पक्ष में है। आपने मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनाया है। आप मुझे पूरा करती हैं!! आपको शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरे जीवन का प्यार।

22 दिसंबर 2020 में की थी शादी
बता दें कि भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2020 को धनश्री से शादी की थी। चहल और डेंटिस्ट और यूट्यूबर डांसर धनश्री शादी के बाद दोनों लगातार सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। बीच में दोनों के रिश्तों में खटास की भी खबरें सामने आईं थी। हालांकि, समय-समय पर दोनों ने सोशल मीडिया पर खबरों को अफवाह बतातें रहे हैं।