Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘सालार’ तगड़ी ओपनिंग के साथ आए एक्टर...

बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म ‘सालार’ तगड़ी ओपनिंग के साथ आए एक्टर प्रभास..

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग ली है। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से काफी तारीफ मिली है। बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 90 करोड़ के पार की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म के क्लाइमैक्स को डायरेक्टर ने ऐसी जगह छोड़ा है, जहां से फैंस का इसके दूसरे पार्ट के लिए इंतजार बना हुआ है। ‘सालार’ की स्टोरी के अंत के साथ ही यह भी क्लियर हो गया है कि फिल्म का सीक्वल भी आएगा और वो किस नाम से आएगा, इसका भी खुलासा हो चुका है।

‘सालार’ के बाद आएगी ‘सालार 2’
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ‘सालार’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। माना जा रहा था कि फिल्म को शाहरुख खान की ‘डंकी’ से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस हालात इसके उल्ट ही नजर आ रहे हैं। प्रभास की फिल्म को लेकर फैंस में एक तरह की दीवानगी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को भारी संख्या में फर्स्ट डे शो देखने लोग थिएटर में पहुंचे। फिल्म ने ग्रैंड ओपनिंग ली। ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ के लास्ट क्रेडिट में फिल्म के सीक्वल का टाइटल भी रिवील कर दिया गया है।

सीक्वल फिल्म का यह होगा नाम
‘सालार 2’ का टाइटल ‘शौर्यांग पर्व’ है। शौरांग वह कबीला है, जो प्रभास के कैरेक्टर देवा से जुड़ा है। फिल्म के सेकंड पार्ट में दिखाया जाएगा कि देवा यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि कैसे वरदा (पृथ्वीराज सुकुमारन) उसका दुश्मन बन गया।

बंपर ओपनिंग से की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत
‘सालार’ फिल्म को एडवांस बुकिंग मे तगड़ा रिस्पांस मिला था। फिल्म यहीं से किंग खान की ‘डंकी’ को पीछे छोड़ते जा रही थी। वहीं, ओपनिंग कलेक्शन से ये साबित हो गया कि ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने दमदार कमबैक किया है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 95 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है। ऐसा कर ‘सालार’ ने एक साथ इस साल रिलीज हुई किंग खान की तीनों मूवी ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। इसी के साथ ‘सालार’ ने कई और फिल्मों की कमाई को ओपनिंग डे पर ही कुचल डाला है।