Home मनोरंजन पक्की हुई ग्रैंड फिनाले की तारीख, इन खिलाड़ियों में से एक बनेगा...

पक्की हुई ग्रैंड फिनाले की तारीख, इन खिलाड़ियों में से एक बनेगा ‘बिग बॉस 17’ का विनर?

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 जो 15 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था। बिग बॉस के घर में 17 कंटेस्टेंट्स कैद हुए थे, जिनमें कई खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया। चार खिलाड़ियों की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं।

बिग बॉस सीजन 17 को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और अभी सलमान खान के शो में सिर्फ 14 लोग ही बचे हैं, जो अपना शातिर दिमाग चलाकर बिग बॉस की ट्रॉफी हथियाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। तीन महीने चलने वाले इस शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख सामने आ गई है।

सामने आई बिग बॉस 17 के फिनाले की तारीख

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस हर साल टीआरपी चार्ट पर टॉप पर आता है। सफलता को देखते हुए हर सीजन को एक्स्टेंड किया जाता है, लेकिन बिग बॉस सीजन 17 को लेकर खबर आ रही है कि इस बार शो को एक्स्टेंड नहीं किया जाएगा। जी हां, इस बार फिनाले तय तारीख में ही हो सकती है।

बिग बॉस की खबरें देने वाले एक पेज ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख बताई है। बिग बॉस तक के मुताबिक, बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। फिनाले 15वें हफ्ते में ही होगा। इस बार कोई एक्स्टेंड नहीं होगा।

इन खिलाड़ियों में ट्रॉफी को लेकर होगा मुकाबला

सोनिया, मानसवी, जिग्ना वोरा, सनी आर्य, खानजादी, सना रईस खान और नाविद सोले का बिग बॉस का विनर बनने का सपना टूट चुका है। अब इस होड़ में कुल 14 कंटेस्टेट्स हैं, जिनमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारूकी, आयशा खान, औरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मनारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, रिंकू धवन और अरुण माशेट्टी हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट के हाथ इस सीजन की ट्रॉफी लगेगी।