Home छत्तीसगढ़ सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण, यही है हमारी भाजपा की पहचान : जगजीत सिंह भाटिया

सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण, यही है हमारी भाजपा की पहचान : जगजीत सिंह भाटिया

134
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के ग्राम शिकारीमहका में सेवा सुशासन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बोनस वितरण का कार्यक्रम किया गया। शिकारीमाहका सोसायटी केंद्र में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता कुंदन बडोले, विशेष अतिथि कुंजल चंद्रवंशी, नेतराम सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरुआत में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण का अलख जगाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती को केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, उसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसानों को 2 वर्ष का बोनस का वितरण किया गया। अटल जी के सपनों को साकार करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्य करना शुरू कर दिया। इसी तरह से छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक, अंतिम गांव तक, सेवा सुशासन का कार्य चलते रहेगा, जो जिस पात्रता को पूरी करता है, उसे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। हर घर, हर व्यक्ति, हर परिवार, हर प्रदेश के प्रगति उन्नति के साथ हमारा देश भारत विश्व गुरु बनेगा। साथ ही किसानों को बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती मिना कुंजाम सरपंच, मनीराम सिन्हा, संदीप साहू, घनाराम सिन्हा, बैसाखू सिन्हा, नेमीचंद, राजेश मोंगरे, सीताराम साहू व ग्रामवासी एवं सोसायटी केन्द्र के आने वाले समस्त कृषकगण उपस्थित थे।